फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: केएमपी पर हादसे में बाइक चालक की मौत

Thu, 03 Oct 2024 06:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव गढ़ी बाला के पास हुए सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस की ओर से दिखाए फोटो व बाइक के आधार पर मृतक की शिनाख्त की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश गौतमबुद्धनगर के गांव सिलारपुर निवासी प्रवीन ने बताया कि गाजियाबाद के गांव भुढगढ़ी निवासी उनके भांजे सागर अपनी बाइक लेकर किसी काम से केएमपी के रास्ते गुरुग्राम से वापस गाजियाबाद लौट रहे थे। वह जब गढ़ी बाला गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ खरखौदा थाने पहुंचे। जहां उन्हें पुलिस की तरफ से उन्हें फोटो दिखाई गई, इस पर उन्होंने भांजे सागर व उनकी बाइक की पहचान की। खरखौदा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें