गन्नौर। गुमड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। हादसा 4 मार्च की शाम का है जब गांव शेखपुरा निवासी सत्येंद्र सिंह (45) गन्नौर से घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद परिजन व आसपास के लोग तुरंत सरकारी अस्पताल गन्नौर लेकर पहुंचे। यहां से खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद