फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्राला की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर

Mon, 23 Sep 2024 08:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल चौक के पास देर रात ट्राला की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उनके दोस्त घायल हो गए। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के गांव बुढ़पुर निवासी गौरव ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त दिल्ली के अशोक विहार स्थित वजीरपुर निवासी राघव के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली से मुरथल के सुखदेव ढाबे पर आ रहे थे। बाइक वह चला रहे थे और उनके दोस्त राघव पीछे बैठे थे। जब वह मुरथल चौक के पास पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से एक ट्राला चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरे। उनके दोस्त सड़क पर दाहिने तरफ तथा वह बाईं तरफ गिर गए। इससे उनके दोस्त को ट्राला ने कुचल दिया। हादसे में उनके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। वह भी हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने गौरव को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक भेज दिया गया। पुलिस ने उनके बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही राघव के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्राला चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें