फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौतस, फुफेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास खाटू श्याम मंदिर के निकट कैंटर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साला की मौत हो गई और साले का फुफेरा भाई घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई। तीनों खाटू श्याम मंदिर में मत्था टेकने आए थे। पुलिस ने परिजन के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिक्का कॉलोनी स्थित गोसाई वाली गली निवासी अमर सिंह ने बताया कि वह 14 अगस्त की रात को करीब दस बजे कालूपुर चुंगी के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा करने आया था। वह मंदिर में पूजा कर बाहर आया तो उनके परिवार का सतीश उर्फ कर्ण, सतीश का ममेरा भाई सन्नी व सन्नी का जीजा सुनील बाइक पर मिल गए। तीनों के परिवार सिक्का कॉलोनी में रहते हैं। वह तीनों भी मंदिर में पूजा करने आए थे। बाइक को सतीश चला था। वह उससे मिलकर कुछ आगे गए तो आईटीआई की तरफ से तेज रफ्तार में आए कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में सन्नी व उसके जीजा सुनील की मौके पर ही मौत हो गई और सतीश बुरी तरह से घायल हो गया। इतना ही नहीं कैंटर की टक्कर से उनकी बाइक में भी आग लग गई। चालक कैंटर को कुछ आगे छोड़कर भाग निकला। उसने राहगीरों की मदद से सतीश को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।
कपड़े की दुकान चलाता था सन्नी, जीजा करता बिल्डिंग मैटेरियल ढुलाई का काम
हादसे का शिकार हुआ सन्नी क्लॉथ मार्केट में कपड़े की दुकान चलाता था। वहीं उसका जीजा सुनील अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली से बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर का काम करता था। जीजा-साले की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई और उनका रिश्तेदार घायल हो गया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें