फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक से टकराई बाइक, चंपावत के वेटर की मौत

Mon, 11 Sep 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर । राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गन्नौर फ्लाईओवर के निकट एक बाइक सर्विस रोड पर खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल के साथी ने इसकी शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत जिले के गांव सिमलखेत निवासी राकेश ने बताया कि वह जीटी रोड पर एक ढाबे पर वेटर का काम करता है। उसके साथ उसी के जिले के गांव चाचड़ी निवासी सौरभ सिंह बिष्ट भी ढाबा पर काम करते थे। 9 सितंबर को वह अपने साथी सौरभ के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से गन्नौर जा रहा था। बाइक सौरभ चला रहा था। गन्नौर सर्विस रोड पर रास्ते में एक ट्रक बिना इंडिकेटर जलाए खड़ा किया गया था। अंधेरा होने की वजह से उन्हें ट्रक दिखा नहीं दिया। उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में सौरभ बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बड़ी थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें