गन्नौर/ गोहाना। जिले में स्थित दीनबंधु छोटू राम विश्वविद्यालय में प्रदेश शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति संवाद कार्यक्रम का शनिवार को आयोजित किया गया। गन्नौर के गांव अगवानपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के जेबीटी अध्यापक बिजेंद्र सिंह को स्टार टीचर के खिताब से नवाजा गया। भारत सरकार के निपुण मिशन के तहत बिजेंद्र सिंह के शिक्षण गतिविधियों की सराहना की गई। गोहाना के गांव गढ़ी सराय नामदार खां स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल के अध्यापक सुनील कुमार ने प्रदेश एफएलएन निपुण के उद्देश्यों को हासिल करने में अहम योगदान निभाया। इसके लिए निपुण स्टार टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल श्योराण व बीआरपी डाॅ. कांता ने उनको बधाई दी। कार्यक्रम में गोहाना खंड के शिक्षकों की तरफ से टीएलएम की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। प्रदर्शनी के लिए अनिल राठौर, दलबीर खुंडिया व मीनाक्षी का योगदान। स्कूल के मुख्य शिक्षक रविंद्र मलिक व सतपाल सिंह ने उनको सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, खंड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा, बीआरसी आजाद दहिया मौजूद रहे। संवाद