फोटो 57- सोनीपत के गन्नौर की खुबडू चौकी में हवन कर आहुति डालती डीसीपी प्रबीना पी., गन्नौर थाना
- फोटो : परीक्षा के बाद गुलाल लगातीं छात्राएं।
गन्नौर। खुबडू चौकी में फाल्गुन माह के उपलक्ष्य में पुलिस कर्मियों की ओर से हवन कर भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में डीसीपी प्रबीना पी., गन्नौर थाना प्रभारी जसपाल सिंह, चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विकास ढांडा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हुए। सभी ने हवन में आहुति डालकर क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इसके बाद भंडारा लगाकर पुलिसकर्मियों ने लोगों को प्रसाद वितरित किया। संवाद