43-शहर में गोहना अड्डा के पास स्थित लाला लाजपतराय चौक की क्षतिग्रस्त ग्रिल । स्रोत : पार्षद
रोहतक। शहर में गोहना अड्डा के पास स्थित लाला लाजपतराय चौक का सुंदरीकरण एक साल बाद भी नहीं हुआ है। नगर निगम की इस उदासीन रवैये से स्थानीय वार्ड पार्षद नाराज हैं और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 10 दिन में सुंदरीकरण का काम शुरू नहीं हुआ तो नगर निगम में धरना दे देंगे। वार्ड 7 से भाजपा पार्षद कपिल ने बताया कि पांच माह पहले तत्कालीन निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने चौक का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए थे लेकिन उसके बावजूद भी अब तक यहां कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। चौक पर लगी ग्रिल टूटी हुई है। यहां कचरे के ढेर लग रहे हैं लेकिन निगम अधिकारियों को इसकी कोई फिक्र नहीं है। संवाद