फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसवां मील चौक पर शराब तस्करों ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला, गाड़ी में मारी टक्कर

विज्ञापन
नाके पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जहां पूरा देश कोरोना वायरस से बचाव के लिए जूझ रहा है और देश में लॉकडाउन किया हुआ है। उस लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस लगातार सड़कों पर ड्यूटी कर रही है। लेकिन शराब तस्करों ने ऐसे ही ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला किया। जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर बीसवां मील चौक पर ड्यूटी कर रही पुलिस टीम ने लॉकडाउन के कारण कार व सूमो को रोकने का प्रयास किया तो वहां लगाए गए बैरिकेट्स को टक्कर मारकर गाड़ी लेकर भागने लगे। उनको पकड़ने का पुलिस कर्मी ने प्रयास किया और उनके पीछे अपनी गाड़ी लगाई तो उनपर भी हमला कर दिया। कार में सवार शराब तस्करों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे पुलिस की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और उसके दोनों टायर फट गए। इससे गाड़ी में सवार सिपाही नीरज घायल हो गया। वहां से शराब तस्कर उन पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। राई के एएसआई मनोज ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और शराब तस्कारों का जल्द ही पकड़ने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें