फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गांव नाहरी पहुंचे बीडीपीओ, खुलवाया ग्राम ज्ञान केंद्र का ताला

Mon, 21 Oct 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के राई खंड के गांव नाहरी में ग्राम ज्ञान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे खंड विकास एवं प
विज्ञापन
राई। गांव नाहरी में ग्राम ज्ञान केंद्र पर ताला लगाने का मामला संज्ञान में आने के बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सुरेंद्र आर्य सोमवार को गांव में पहुंचे। उन्होंने ग्राम ज्ञान केंद्र पर लगाए गए ताले को खुलवाया और व्यवस्थाओं की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार की तरफ से भेजे गए सामान की जांच कर रिकॉर्ड से मिलान किया। उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए केंद्र पर दो सफाई कर्मचारी व एक चौकीदार को भी नियुक्त किया। राई खंड के गांव नाहरी में बनाए गए ग्राम ज्ञान केंद्र पर ताला लगाए जाने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह केंद्र के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया था। ग्रामीण पदम सिंह नाहरी के नेतृत्व में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने कहा था कि ग्राम विकास केंद्र पर ताला लगाने से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
उन्होंने कहा था कि ग्राम ज्ञान केंद्र का निर्माण जिस उद्देश्य से किया गया था, वह पूरा नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि सरपंच को कहने के बाद भी ताला नहीं खोला जा रहा था। इससे खफा ग्रामीणों ने ग्राम ज्ञान केंद्र को तुरंत खुलवाने की मांग को लेकर नारेबाजी की थी। अमर उजाला ने ग्रामीणों की मांग को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसको संज्ञान लेते हुए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र आर्य ने अन्य अधिकारियों के साथ गांव नाहरी में बनाए गए ग्राम ज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ताला खुलवाया और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीपीओ ने गांव के सरपंच को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने व यहां बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने की बात कही। अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी बातचीत की और आश्वासन दिया कि ग्राम ज्ञान केंद्र में बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। बच्चे यहां शांत माहौल में बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। यहां पेयजल का बेहतर प्रबंध करने के साथ ही सीसीटीवी लगवाने की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें