फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस लाइन के अंदर से 10-12 गाड़ियों की बैटरी चोरी

Fri, 22 Mar 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस लाइन में खड़ा डंपर जिसकी बैटरी चोरी कर ली गई। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पुलिस लाइन क्षेत्र में घुसकर चोर 10-12 वाहनों की बैटरी चोरी कर ले गए। मालखाना इंचार्ज जब पुलिस लाइन में पहुंचे तो चोरी का पता लगा। इस पर उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


व्हीकल मालखाना इंचार्ज रमेश कुमार ने कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस को बताया कि पुलिस लाइन में अलग-अलग मामलों में जब्त व बंद किए वाहनों को रखा गया है। जब वह मालखाना में पहुंचे तो देखा कि कई वाहनों के बोनट उठे हुए थे। उन्होंने शक होने पर वाहनों की जांच की तो 10-12 वाहनों की बैटरी नहीं मिली। वाहनों की बैटरी कोई अज्ञात चोरी कर ले गया था। उन्होंने आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

वर्जन

पुलिस लाइन के मालखाना परिसर में खड़े वाहनों की बैटरी चोरी होने की शिकायत मिली है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें