फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बरोदा में सर्वाधिक 53 क्रिटिकल मतदान केंद्र

Fri, 04 Oct 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के 1291 मतदान केंद्रों से 68 लोकेशन पर 251 क्रिटिकल (गंभीर), तीन लोकेशनों पर 12 वल्नरेबल (अरक्षितता) मतदान केंद्र हैं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिला की सभी छह विधानसभाओं में सबसे ज्यादा क्रिटिकल मतदान केंद्र बरोदा विधानसभा क्षेत्र में हैं, इनकी संख्या 53 है। गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में 38, राई में 36, खरखौदा में 40, सोनीपत में 48 तथा गोहाना में 37 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। खरखौदा विधानसभा में 4, सोनीपत विधानसभा में 5 तथा बरोदा विधानसभा में 3 वल्नरेबल मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन



हर विधानसभा में 4-4 मॉडल मतदान केंद्र बनाए

विधानसभा चुनाव के दौरान 4-4 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा में 3-3 मतदान केंद्र पर सभी कर्मी महिला होंगी। 3-3 ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए है जहां पर दिव्यांग कर्मचारियों की तैनाती की गई है। 3-3 ऐसे मतदान केंद्र भी होंगे जिनमें युवा कर्मचारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें