हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग का सदस्य बनने पर मोहित वाल्मीकि का स्वागत करते बार एसोसिएशन गोहाना क
गोहाना। हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग का सदस्य नियुक्त होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतराम वाल्मीकि के पुत्र मोहित वाल्मीकि का बार एसोसिएशन में स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन गोहाना के प्रधान अधिवक्ता संदीप पूनिया ने की।इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने मोहित वाल्मीकि को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वह आयोग में रहते हुए सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए बेहतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में अधिवक्ता इन्द्र सिंह भनवाला, इन्द्र सिंह मलिक, इन्द्र सिंह सहरावत, एसएस मिगलानी, संदीप सनसनवाल, संदीप सैनी विकास नरवाल, संदीप शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद