फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestling: बजरंग पूनिया किर्गिस्तान और दीपक पूनिया रूस में करेंगे अभ्यास

Thu, 24 Aug 2023 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मिशन ओलंपिक सेल ने विदेश में प्रशिक्षण की मंजूरी दी है। दोनों पहलवानों ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के ट्रायल से किनारा किया है। 
विज्ञापन
दीपक पूनिया और बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया और ओलंपियन दीपक पूनिया को खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने विदेश में प्रशिक्षण लेने की अनुमति दे दी है। दोनों पहलवानों के फिटनेस प्रमाणपत्र देने व विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल में भाग नहीं लेने का पत्र नहीं मिलने के बाद उन्हें एशियाई खेलों तक विदेश में प्रशिक्षण लेने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया एशियाई खेलों तक विदेश में तैयारी करना चाहते हैं। इसके लिए बजरंग ने 21 अगस्त से 28 सितंबर (39 दिन) तक किर्गिस्तान में एक प्रशिक्षक, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट और स्पेरिंग पार्टनर के साथ प्रशिक्षण करने की अनुमति मांगी थी।

बजरंग पूनिया का प्रस्ताव एमओसी की कुश्ती उप समिति के सामने 18 अगस्त को चर्चा के लिए रखा गया था। वहीं ओलंपियन दीपक पूनिया ने अपने प्रशिक्षक और फिजियोथेरेपिस्ट के साथ 23 अगस्त से 28 सितंबर (35 दिन) तक रूस में प्रशिक्षण की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


दोनों के प्रस्ताव पर चर्चा की गई थी। दोनों ने कहा था कि वह 23 सितंबर से हांगझोऊ में शुरू होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी के लिए विदेश में अभ्यास करना चाहते हैं। बजरंग पूनिया भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने वाले छह पहलवानों में शामिल थे। बजरंग और दीपक ने 16 सितंबर से बेलग्रेड में शुरू हो रही विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं लेने की बात कही थी।

उप समिति ने चर्चा के बाद समिति ने बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया के प्रस्ताव पर सीनियर विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में भाग न लेने के उचित कारण के साथ फिटनेस प्रमाणपत्र देने को कहा था। जिस पर बजरंग ने 19 अगस्त को विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं लेने को लेकर ईमेल से जानकारी दी थी। साथ ही 21 अगस्त को साई में फिटनेस परीक्षण दिया था।

इसमें उन्हें फिट घोषित किया गया। इसके साथ ही दीपक ने 22 अगस्त को अपना जवाब और मेडिकल प्रमाणपत्र जमा कर दिया था। दोनों के दस्तावेज मिलने के बाद उन्हें विदेश में प्रशिक्षण की अनुमति दे दी गई है। दोनों पहलवानों ने अपनी यात्रा की नई तारीख प्रदान करने का कहा गया है। उनका जवाब मिलते ही पहली उपलब्ध फ्लाइट में उनके टिकट बुक कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें