सोनीपत। दादर एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला का बैग चोरी हो गया। करनाल के मॉडल टाउन निवासी नीलू कुमारी ने बताया कि वह ग्वालियर से करनाल आने के लिए दादर एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। सफर के दौरान एसी-2 में उनकी सीट थी। उन्होंने अपने बैग को दूसरे सामान के साथ सीट के पास टांग रखा था। वह अपनी सीट पर सोई हुई थी। वह जब उठी तो उनका बैग गायब मिला। ट्रेन रेलवे स्टेशन गन्नौर से चली थी। उन्हें शक है कि स्टेशन पर किसी ने बैग को चोरी कर लिया। जिसमें दो मोबाइल व अन्य सामान था। जीआरपी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।