फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाइक पर रखा 60 हजार रुपये से भरा बैग चोरी

Fri, 10 May 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बेगा रोड पर दुकान के बाहर खड़े सेल्समैन की बाइक से नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। सेल्समैन ने मामले की शिकायत बड़ी थाना में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। गांव पुरखास राठी निवासी बिजेंद्र ने बताया कि 8 मई की दोपहर को वह बेगा रोड पर किराने की दुकान पर समान देने गए थे। उनके पास एक बैग था, जिसमें आरसी, आधार कार्ड, लाइसेंस व करीब 60 हजार रुपये थे। वह बैग को बाइक पर छोड़ कर समान देने किराने की दुकान पर चले गए। इस दौरान एक युवक आया और बाइक से बैग उठा कर अपने साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें