फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिछड़ा वर्ग के लोगों ने जुलूस निकालकर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Sat, 23 Sep 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24- समता चौक पर केंद्र सरकार का पुतले को लेकर प्रदर्शन करते ओबीसी वर्ग के लोग। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। ओबीसी ने शुक्रवार को आंबेडकर चौक से समता चौक तक महिला आरक्षण बिल में पिछड़ी जातियों को कोटा न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया। आजाद सिंह दांगी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। पिछड़ा वर्ग के अधिकार देने की बात पर सरकार बनाई गई थी, लेकिन अभी तक कोई कानून या बिल उनके हक में पास नहीं किया गया है। सरकार पिछड़ा वर्ग को भूल चुकी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते पिछड़ा वर्ग को हक नहीं दिया तो वह सत्ता से बाहर होगी। इस मौके पर दिनेश सेन, अरुण निंनानिया, कलावती पांचाल, शकुंतला पांचाल, कोमल कश्यप, निर्मला देव, धुलाराम, जितेंद्र जांगड़ा, सत्यनारायण पांचाल, महावीर कश्यप, राजपाल कश्यप, विनोद सैनी मौजूद रहे।

फोटो 24- समता चौक पर केंद्र सरकार का पुतले को लेकर प्रदर्शन करते ओबीसी वर्ग के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें