फोटो 21: सोनीपत के गांव राजलू गढ़ी में जलधारा तपस्या करते हुए बाबा सुशील नाथ। स्रोत: पाठक
- फोटो : गांव हलपुरा में चेकिंग रती विद्युत टीम।
गन्नौर। कड़ाके की ठंड में गांव राजलू गढी में बाबा प्रेमनाथ की समाधि पर बाबा सुशील नाथ ठंडे पानी की जलधारा में तपस्या कर रहे हैं। बाबा सुशील नाथ 40 दिन से प्रतिदिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 108 मटकों में भरे ठंडे पानी की जलधारा में तपस्या कर रहे हैं। रविवार को 41वें दिन उनकी तपस्या का समापन होगा। बाबा सुशील नाथ के अनुष्ठान में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाबा सुशील नाथ ने ग्रामीणों को प्रवचन करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को दिन में 24 मिनट भगवान के नाम का जाप अवश्य करना चाहिए। यह माला जाप न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि जीवन में सकारात्मकता भी लाती है। बाबा सुशील नाथ की जलधारा तपस्या पूरी होने पर बाबा प्रेमनाथ की समाधि पर रविवार को भंडारा लगाया जाएगा।