फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाबा को मिली जान से मारने की धमकी

Thu, 04 Apr 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जाहरी में रह रहे बाबा ने अज्ञात पर कॉल कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बाबा ने पुलिस को रिकॉर्डिंग भी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव जाहरी निवासी रामेश्वर उर्फ नारायण गिरी महाराज ने सदर थाना पुलिस को बताया कि 31 मार्च की रात साढ़े 11 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वह धमकी देने वाले को जानते नहीं है। उनकी किसी से कोई दुश्मनी है। कॉल करने वाले ने कहा कि तू घर से बाहर निकल, तेरे पास ज्यादा समय नहीं है। आरोपी ने कहा उससे जो होता हो कर ले। धमकी देने की फोन की रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। वह करीब 30 मिनट तक बात करता रहा। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें