सोनीपत। गांव जखौली स्थित गोल्डन हैरियर पब्लिक स्कूल में आयोजित क्रिकेट मुकाबले में आयकुस क्रिकेट अकादमी ने आईएएस इलेवन को 70 रनों से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयकुस अकादमी की टीम ने 20 ओवर में 140 रन बनाए। इसका पीछा करते उतरी आईएएस इलेवन महज 70 रन पर सिमट गई। अकादमी की तरफ से मुकाबले में मयंक रोहिल्ला ने 40 रन व वैभव ने तीन विकेट झटके। मुकाबले में गौरव चौहान, वंश, कार्तिक, रोहन, नितिन व मंदीप ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, आईएएस इलेवन की तरफ से कुणाल यादव ने 2 विकेट लिए। चेयरमैन अमित शेरावत ने विजेता टीम को बधाई दी। आईएएस कुणाल ने बताया कि खेल व पढ़ाई के साथ हमें अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए।