फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींबू दौड़ में आयशा अव्वल तो मटका दौड़ में नेहा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गीता विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीवीएम) में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बुधवार को नींबू दौड़ में आयशा अव्वल रही तो मटका दौड़ में नेहा ने बाजी मारी। विद्यालय की प्रबंधक डॉ. शकुंतला गक्खड़ व प्राचार्य मंजू चुघ ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

गीता विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में विद्यालय की प्रबंधक डॉ. शकुंतला गक्खड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य मंजू चुघ ने बताया कि सभी कक्षाओं के अलग समूह बनाकर स्पर्धाएं करवाई गई, ताकि सभी विद्यार्थी खेलों में हिस्सा ले सकें।
ये रहे परिणाम
नींबू दौड़ स्पर्धा में 12वीं कक्षा की आयशा ने प्रथम, उमंग ने द्वितीय, 11वीं में नेहा पवार ने प्रथम, सिमरन, नीतेश व सोनम ने द्वितीय और 9वीं में जीनत अव्वल रही। कबड्डी स्पर्धा में 9वीं की छात्राओं ने बाजी मारी। मटका दौड़ में 12वीं की नेहा ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय, बोरा रेस में 7वीं की हिमांशु ने प्रथम, रूद्रा ने द्वितीय, फर्राटा दौड़ (100 मीटर) में 12वीं की आयशा ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय, 10वीं में मयंक ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय, स्लो-साईक्लिंग में 8वीं के योगेश ने प्रथम, राघव ने द्वितीय, सुई-धारा स्पर्धा में 12वीं की आयशा ने प्रथम, नेहा व मुस्कान ने द्वितीय, 10वीं की प्राची ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लडक़ों की थ्री-लेग रेस में 7वीं कक्षा के रूद्र व अक्ष की जोड़ी ने प्रथम, यश व हिमांशु की जोड़ी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में 10वीं में कशिश, 11वीं में रितु, 12वीं में तनू सिंगला, लड़कों की स्पर्धा में 7वीं कक्षा के सैफ अली व 11वीं में पवन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें