फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए जागरूकता अभियान शुरू

विज्ञापन
फोटो 28- सोनीपत के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में टीम के साथ विद्यार्थियों को जा
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने दिल्ली-अंबाला रूट पर सोनीपत क्षेत्र में ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी व चेन पुलिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान की शुरुआत की है। आरपीएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संगम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। रेलवे लाइन के आसपास क्षेत्रों में लोगों के साथ विद्यार्थियों को भी पत्थरबाजी व चेन पुलिंग के प्रति जागरूक किया गया। एक टीम ने आईटीआई तो दूसरी टीम ने गोहाना क्षेत्र में लोगों व विद्यार्थियों को जागरूक किया। 01 सितंबर को शनि मंदिर के पास शताब्दी एक्सप्रेस व जुलाई में एक सप्ताह में सोनीपत-नरेला के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस पर दो बार पत्थरबाजी के मामले सामने आ चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें