फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेंगू के प्रति कर रहे जागरूक पर जांच की नहीं सुविधा

Thu, 29 Jun 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। उपमंडल नागरिक अस्पताल में डेंगू जांच की सुविधा नहीं है। अस्पताल में जांच के लिए आने वाले मरीज में डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर कलां रेफर किया जाएगा। नागरिक अस्पताल में रोजाना 30 से 40 मरीज बुखार के मरीज आ रहे हैं। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीमें घर-घर जाकर पानी की टंकियों और कूलर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मरीजों के रक्त की सीबीसी जांच की जाती है और प्लेटलेट्स कम मिलने पर जांच के लिए खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया जाता है। कुछ मरीज खानपुर कलां न जाकर निजी अस्पताल रुख करते हैं। मगर इसके लिए उनको जेब ढीली करनी पड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि निजी प्रयोगशाला व अस्पतालों में डेंगू की जांच कार्ड से की जाती है। कार्ड से की जाने वाली जांच की मान्यता नहीं होती। निजी प्रयोगशाला में जांच के दौरान मरीज में डेंगू के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करना होगा।
नागरिक अस्पताल में डेंगू जांच की सुविधा नहीं है। बुखार के मरीज को जांच के लिए खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। जहां पर डेंगू की जांच निशुल्क की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि डेंगू से बचने के लिए घरों के आसपास पानी न ठहरने दें। घर में रखे कूलर और पानी की टंकी की समय-समय पर सफाई जरूर करें। -डॉ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल।

फोटो 01- नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें