फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की टक्कर से ऑटो सवार व्यक्ति घायल

Sun, 11 Jan 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। कार की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। इसके संबंध में घायल ने थाना बड़ी में शिकायत दी है। दातौली स्थित कृष्णा मुर्गी फार्म में रहने वाले नेपाल मूल के फत्तू राणा ने बताया कि 7 जनवरी को वह गन्नौर बस अड्डे के पास से घरेलू सामान लेकर ऑटो रिक्शा में सवार होकर दातौली जा रहे थे। रोशनपुर गांव के पास सामने से आ रही कार से टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें