फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की टक्कर से ऑटो सवार की मौत, दो घायल

Fri, 23 Feb 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर नाथूपुर फ्लाईओवर के पास ऑटो और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव असावरपुर निवासी अनिल उर्फ नान्हा ने पुलिस को बताया कि वह दोस्त गांव रायपुर के विनोद और बलवान के साथ ऑटो से कुंडली बॉर्डर पर गया था। देर शाम वह ऑटो से वापस असावरपुर आ रहे थे। ऑटो विनोद चला रहा था। किसान आंदोलन की वजह से रोड पर जाम था। जिस कारण वह विपरीत दिशा से नाथूपुर फ्लाईओवर से आ रहे थे। इस बीच सामने से आ रही एक कार ने उनकी ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगकर ऑटो पलट गया। इससे तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। नागरिक अस्पताल से उन्हें पीजीआई रोहतक भेज दिया। वहां उपचार के दौरान बलवान की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें