फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑटो चालक का मोबाइल फोन छीना, घर के बाहर से बाइक चोरी

Fri, 10 May 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। थाना कलां चौक के पास बाईपास पर ऑटो चालक से बाइक सवार मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। गांव पिपली निवासी आकाश ने बताया कि वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे वह ऑटो लेकर थाना कलां रोड से बाईपास होते हुए घर जा रहे थे। वह जब थाना कलां चौक बाईपास पर पहुंचे तो उनका फोन आ गया। उन्होंने ऑटो को साइड में लगाया और फोन सुनने लगे। इस दौरान एक बाइक सवार आया और उनका मोबाइल फोन झपट लिया। वहीं, गांव जटोला निवासी हेमंत ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक को घर के बाहर ही गली में खड़ा किया था। करीब एक घंटे बाद वह जब घर से बाहर निकले तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें