सोनीपत। पिपली खेड़ा की डिस्पेंसरी से हाजिरी रजिस्टर का रिकाॅर्ड चोरीगन्नौर। पिपली खेड़ा स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी से हाजिरी का रजिस्टर चोरी हो गया। डिस्पेंसरी की मेडिकल अधिकारी ने चोरी की शिकायत थाना बड़ी पुलिस को दी। शिकायत में मेडिकल अधिकारी सीमा पुनिया ने बताया कि 8 जून की सुबह उन्होंने डिस्पेंसरी में जा कर हाजिरी रजिस्टर में हाजरी लगाई और सुबह 10 बजे मूमेंट रजिस्टर में मूमेंट भर कर बीडीपीओ कार्यालय में हुई बैठक में चली गई। वहां पर प्रिंस व महावीर की ड्यूटी थी। वह बैठक से शाम चार बजे वापस लौटी तो तब तक प्रिंस और महावीर डिस्पेंसरी को बंद कर जा चुके थे। 9 जून की सुबह वह जब दोबारा डिस्पेंसरी पहुंची तो डिस्पेंसरी से अप्रैल 2021 से लेकर मई 2023 तक का हाजिरी रजिस्टर का रिकाॅर्ड गायब मिला। पुलिस ने मेडिकल अधिकारी सीमा की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।