फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बरोदा थाना क्षेत्र के गांव में घर मेंं घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की बहन के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने महिला से मारपीट भी की। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन उनके घर आई हुई है। वीरवार रात को उनके पड़ोस का रहने वाला अजमेर उनके घर में घुस गया। आरोपी ने घर में घुसकर उसकी 35 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके बहन के शोर मचाने पर वह पहुंच गई। जिस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जब आरोपी के बारे में उसके परिजनों को शिकायत दी तो वह भी उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। देर रात तक आरोपियों ने हंगामा किया। बाद में लोगों के आने पर वह फरार हो गए। महिला ने मामले की शिकायत बरोदा थाना पुलिस को दी। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें