फोटो 27. सोनीपत के नगर निगम कार्यालय के बाहर करनाल रैली में जाने का विरोध करते कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय से करनाल में हुई रैली में कर्मचारियों को लेकर जाने की कोशिश की तो सफाई व दमकल कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। उनका आरोप था अधिकारी कर्मचारियों को रैली में भेजने का दबाव बना रहे है और गैर हाजिरी लगाने की चेतावनी दे रहे है।
इसकी सूचना मिलते ही नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि वीरवार को नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए और अधिकारियों व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पे रोल पर लगे सफाई कर्मचारियों को रोडवेज बसों में बैठाना शुरु किया तो नगर पालिका कर्मचारी विरोध किया।
राज्य प्रेस सचिव राजीव खत्री कहा कि अगर समय रहते सरकार मांगों के पत्र जारी नहीं कराती है तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा को मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान करेगा पड़ेगा। इस दौरान इकाई प्रधान भारत कंडेरा, इकाई सचिव राजा भाई, भारत बोहत, दीपक, विशाल, त्रिलोक, विक्रम, कमलेश, फुलकवार, रविंद्र कुमार समेत सभी सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
फोटो 27. सोनीपत के नगर निगम कार्यालय के बाहर करनाल रैली में जाने का विरोध करते कर्मचारी। संवाद