राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के छात्र का बाइक सवार युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर लोगों को आता देख बाइक सवार युवक छात्र को छोड़भाग गए। छात्र के पिता ने मामले की शिकायत गन्नौर थाने में दी।
शिवाजी नगर निवासी गौतम राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की छठी कक्षा का छात्र है। गौतम स्कूल के सायंकालीन सत्र में स्कूल पढ़ने के लिए जाते हैं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद शाम करीब 5 बजे गौतम घर लौट रहे थे। जब वह गढ़ी केसरी कंठी माता मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार युवकों ने आकर उनकी पिटाई की और उनका अपहरण करने का प्रयास किया। जब गौतम ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आते देख युवक बाइक समेत वहां से भाग गए। इसके बाद गौतम ने इस सारी घटना की सूचना अपने पिता कौशल को दी। उनके पिता ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी। शिकायत पर थाना गन्नौर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।