फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुसकर किया हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 24 Jun 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव बिचपड़ी में घर पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। महिला ने गांव के ही लोगों पर उसके मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला प्रतिमा ने बताया कि आरोपी उनके मकान पर कब्जा करने की नीयत से उनके साथ मारपीट करते रहते हैं। शनिवार को रिछपाल, मोनू, सागर, राहुल व सुशीला लाठी-डंडे और तेजधार हथियार लेकर उनके घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। हमले में उनकी मां और तीन बहनें घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें