फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति समाज पर बढ़े अत्याचार : दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 28 Aug 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के मुरथल रोड स्थित गार्डन में आयोजित चिंतन शिविर में मंचासीन राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज और कांग्रेस पार्टी का सदैव चोली-दामन का रिश्ता रहा है। जब भी अनुसूचित जाति समाज कांग्रेस से दूर हुआ तो पार्टी सत्ता से दूर हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता से दूर हुई अनुसूचित जाति पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से प्रदेश में अनुसूचित जाति के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई है। वर्ष 2014 में दलित समाज के खिलाफ अपराध का ग्राफ 16.2 फीसदी से बढ़कर 38.8 प्रतिशत पहुंच गया है।

वह रविवार को मुरथल रोड स्थित गार्डन में अनुसूचित जाति विभाग की तरफ से आयोजित दलित चिंतन शिविर में बोल रहे थे। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान भी पहुंचे थे। दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा-जजपा की सरकार अनुसूचित जाति समाज के सांविधानिक अधिकारों पर चोट मारने का काम कर रही है। अब नया संविधान लाने के बारे में सोचा जा रहा है। कहा कि देश के संविधान को बदलना तो दूर उसका एक भी शब्द नहीं बदलने देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने अनुसूचित जाति समाज को संकल्प दिलाया कि इस सरकार की गरीब विरोधी और भेदभाव वाली विचारधारा से लड़ाई लड़ते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि जो गरीब का नहीं, वो किसी का नहीं हो सकता। गठबंधन सरकार लगातार गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं पर चोट मार रही है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले 405 करोड़ रुपये प्रदेश की गठबंधन सरकार खर्च ही नहीं कर पाई। 1,30,879 मकान की ग्रांट को सरकार ने सरेंडर कर दिया।
वहीं बीएलसी के तहत केंद्र सरकार की तरफ से 47,116 मकान के लिए जो फंड जारी किया गया था, उसमें से सिर्फ 4459 मकान ही बनकर तैयार हो पाए हैं। सरकार ने परिवार पहचान पत्र के नाम पर 10 लाख लोगों के राशन कार्ड और पांच लाख लोगों की पेंशन काट दी। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, एआईसीसी सचिव प्रदीप नरवाल, विधायक सुरेंद्र पंवार, जयवीर सिंह, इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, चौ. लहरी सिंह, सुल्तान सिंह जडौला, अर्जुन दहिया, सुरेंद्र दहिया, कपूर नरवाल, बिजेंद्र आंतिल, सुरेंद्र छिक्कारा, मनोज बागड़ी, राजकुमार कटारिया, प्रेम अत्री, जसपाल आंतिल, मनोज रिढाऊ, डिप्टी मेयर मंजीत गहलोत, अधिवक्ता वीरेंद्र दुहन, अधिवक्ता संजय आंतिल खेवड़ा, सुनील कटारिया, अशोक सरोहा मौजूद रहे।



सरकार पर जमकर साधा निशाना

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह समझ नहीं आता कि इन दोनों में बनती कब है। मंत्री संदीप सिंह के मामले में दोनों की राय अलग है। भाजपा में गुटबाजी नहीं है तो फिर बताएं कि राव इंद्रजीत और कृष्ण पाल गुर्जर आदमपुर उपचुनाव में वोट मांगने किसलिए नहीं गए। हरियाणा विधानसभा में उपमुख्यमंत्री की मां व विधायक नैना चौटाला अपनी ही सरकार से एक बिजली कनेक्शन के लिए फरियाद करती नजर आईं, जबकि कांग्रेस सरकार में विधायकों को फरियाद करने की जरूरत नहीं पड़ती थी।
विज्ञापन

अनिल विज का मानसिक संतुलन सही नहीं, उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत : उदयभान
नूंह हिंसा मामले में जो कुछ भी हुआ, उसके लिए सरकार जिम्मेदार है। विश्व हिंदू परिषद के नेता सही कह रहे हैं कि उन्हें पुलिस के बजाय होम गार्डों के हवाले कर दिया गया। उदयभान ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज का मानसिक संतुलन सही नहीं है। उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें