फोटो 17
गोहाना। उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई जीएफआई जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 85 पदक जीते। खिलाड़ियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर प्रदेश की टीम ऑल ओवर द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 अक्तूबर तक हुआ था। ग्रेपलिंग फेडरेशन के प्रदेश सचिव जितेंद्र पांचाल ने बताया कि प्रदेश की टीम ने 35 स्वर्ण पदक, 28 रजत पदक और 20 कांस्य पदक प्राप्त किए। अंडर 19 आयुवर्ग में खिलाड़ी योगेश, जतिन, हिमांशु, दिग्विजय, गौरव, मयंक शर्मा, आर्यन ने स्वर्ण पदक जीता। मल्लयुद्ध में सचिन कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में निरल कौशिक, भावना पांचाल, पायल, यशिका, रिया, गुंजन सिंह मलिक ने स्वर्ण तथा सिमरन, आकांक्षा ने सिल्वर पदक जीता। महिला मल्लयुद्ध में राजेश्वरी ने स्वर्ण, अंजू गुहना ने सिल्वर पदक जीता। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों में से चयनित खिलाड़ियों को नेपाल के पोखरा में होने वाली साउथ एशिया चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर टीम कोच अनिकेत पांचाल कोच, वीरेंद्र, संदीप कुमार, जसवीर दलाल, डॉक्टर पारस सहगल, वंशिका दुग्गल आदि उपस्थित थे।