फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समूह नृत्य में अटेरना व सोनीपत की टीम ने मारी बाजी

Sun, 08 Sep 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का शनिवार को रंगारंग समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्य सुमनबाला ने की। उत्सव में समूह नृत्य के पांचवीं से आठवीं वर्ग में राजकीय स्कूल अटेरना और नौवीं से 12वीं कक्षा वर्ग में पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल सोनीपत की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

जिला सांस्कृतिक समन्वयक सुनीता ढुल ने बताया कि पांचवीं से आठवीं कक्षा वर्ग के समूह लोकनृत्य में राजकीय स्कूल अटेरना प्रथम, पीएमश्री स्कूल सोनीपत द्वितीय, राजकीय स्कूल गोहाना तृतीय, राजकीय कन्या स्कूल बुटाना को सांत्वना पुरस्कार मिला। एकल लोकनृत्य में राजकीय स्कूल गोहाना को प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल मुरथल को द्वितीय, पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल सोनीपत को तृतीय व राजकीय स्कूल अटेरना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। रागिनी में राजकीय स्कूल सिसाना को प्रथम, पीएमश्री कन्या स्कूल सोनीपत को द्वितीय, राजकीय स्कूल बुसाना को तृतीय व राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल गन्नौर को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्किट में पीएमश्री स्कूल सोनीपत प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय टेहा द्वितीय, राजकीय कन्या स्कूल गोहाना तृतीय व राजकीय स्कूल अगवानपुर चौथे स्थान पर रहा। एकल वोकल गीत में पीएमश्री स्कूल सोनीपत प्रथम, राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल बीसवांमील द्वितीय, पीएमश्री स्कूल अकबरपुर बारोटा तृतीय, राजकीय स्कूल राजपुरा चौथे स्थान पर रहा। एकल नृत्य में पीएमश्री स्कूल सोनीपत को प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल बुटाना द्वितीय, राजकीय स्कूल राजपुरा तृतीय व राजकीय स्कूल गढ़ मिरकपुर को सांत्वना पुरस्कार मिला। मंच संचालन एपीसी डॉ. अतर सिंह से ने किया। इस दौरान बीईओ मंजू गर्ग, सुजाता खत्री, प्राचार्य सुनील त्यागी, संतोष, कांता, विष्णु दत्त, योगिता सहित अन्य मौजूद रहे।



नौवीं से 12वीं के वर्ग में यह रहे विजेता
समूह लोकनृत्य में पीएमश्री स्कूल सोनीपत प्रथम, पीएमश्री स्कूल अकबरपुर बारोटा द्वितीय, राजकीय स्कूल घडवाल तृतीय व राजकीय स्कूल गढ़ मिरकपुर को सांत्वना पुरस्कार, एकल नृतय में राजकीय कन्या स्कूल सिसाना प्रथम, पीएमश्री स्कूल सोनीपत द्वितीय, राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल बीसवांमील तृतीय व पीएमश्री अकबरपुर बारोटा को सांत्वना पुरस्कार, रागिनी में पीएमश्री स्कूल सोनीपत प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल मुरथल द्वितीय, राजकीय स्कूल मंडौरा तृतीय व राजकीय स्कूल अटेरना को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्किट मेें पीएमश्री स्कूल सोनीपत को प्रथम, राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल गन्नौर को द्वितीय, राजकीय कन्या स्कूल मुरथल को तृतीय व राजकीय कन्या स्कूल मुरथल को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें