फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देश के कोने-कोने में गूंजती हैं अटल की कविताएं

Wed, 31 Dec 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के भाजपा जिला स्वर्ण कमल कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन के दौरान व​रिष्ठ कार्य - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-8 स्थित भाजपा जिला स्वर्ण कमल कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विधायक निखिल मदान समेत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सतीश नांदल व माई राम कौशिक ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, राजनीतिक दूरदर्शिता, राष्ट्रभक्ति व लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। विधायक निखिल मदान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं आज भी देश-प्रदेश के कोने-कोने में गूंजती हैं। कार्यक्रम के दौरान उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया जो अटल बिहारी वाजपेयी के समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं। इस दौरान चेयरमैन सुमित्रा चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष जसवीर दोदवा, जिला महामंत्री तरुण देवदास व नीरज कुमार, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें