फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात दो बजे ढाबा कारिंदे से मांगा खाना, 10 मिनट का समय मांगा तो मार दी गोली

विज्ञापन
गांव सिसाना के पास स्थित ढाबा, जिसमें रात को कारिंदे को गोली मारी गई। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
ढाबे पर देर रात करीब दो बजे पहुंचे कार सवार युवकों ने ढाबा कारिंदे को गोली मार दी। कारिंदे का कसूर इतना था कि उसने खाने के लिए 10 मिनट इंतजार करने के लिए कहा था। रोहतक मार्ग पर गांव गढ़ी सिसाना के पास हुई वारदात में घायल कारिंदे को खरखौदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खरखौदा पुलिस ने घायल के बयान पर कार सवार दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव चकसेन निवासी मोहम्मद मुमताज ने पुलिस को बताया कि वह चार माह से गढ़ी सिसाना के पास रोहतक की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित बाज ढाबे पर खाना बनाने का काम करता है। बाज ढाबे पर देर रात मोहम्मद मुमताज अपने अन्य सहयोगियों के साथ मौजूद था। रात करीब दो बजे एक कार ढाबे पर आकर रुकी, जिसमें से दो युवक उतरे और खाने की मांग की। जिस पर मोहम्मद मुमताज ने 10 मिनट का वक्त मांगा और बैठने के लिए कहा। मोहम्मद मुमताज का कहना है की युवक यह सुनते ही गालियां देने लगे। वह कुछ कह पाता इससे पहले ही एक युवक ने उसे थप्पड़ मारा और दूसरे ने कार से पिस्तौल निकाली और उसके ऊपर गोली चला दी। गोली उनके बाएं पैर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर ढाबा मालिक व अन्य कर्मचारी भी बाहर निकल आए। जिस पर हमलावर भाग गए। घायल को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खरखौदा थाना पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें