फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस कर्मचारियों से समस्या पूछी

Wed, 26 Feb 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। लघु सचिवालय नारनौल स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कर्मचारियों की सुविधाओं के मद्देनजर डी-स्तरीय कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एसपी पूजा वशिष्ठ की मौजूदगी में जिला के थानों के प्रबंधक, चौकी प्रभारी, जिला पुलिस कार्यालय में स्थित शाखाओं के प्रभारी व प्रवाचक, पुलिस कर्मचारी और डी ग्रुप के कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने पिछली कल्याण गोष्ठी में रखी गई समस्याओं के संबंध में किए गए निवारण का पुलिसकर्मियों से फीडबैक भी लिया। पुलिस कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। मीटिंग के दौरान कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के संबंध में एसपी ने मौका पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस कर्मचारियों को विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें