फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन चैंपियनशिप : 497 पहलवानों ने आजमाया भाग्य, 13 को मिला जॉर्डन का टिकट

Wed, 07 Jun 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
साई केंद्र बहालगढ़ में साई केंद्र बहालगढ़ में एशियन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देते पहलवा
विज्ञापन
राई। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में तदर्थ समिति (एडहॉक कमेटी) की तरफ से अंडर-15 व अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में चयन के लिए दूसरे दिन 497 पहलवानों ने ट्रायल दिया। इनमें से 13 पहलवानों का चयन किया गया। तदर्थ समिति एवं भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य पीटी उषा की मौजूदगी में हुए ट्रायल में चयन के लिए पहलवानों ने जमकर पसीना बनाया। जॉर्डन का टिकट कटाने वाले 13 पहलवानों में से 7 हरियाणा के हैं।
विज्ञापन


जॉर्डन के अम्मान शहर में 12 से 18 जुलाई तक होने वाली एशिया कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में ट्रायल शुरू हुए। मंगलवार को तदर्थ समिति की अध्यक्ष पीटी उषा के साथ ही तदर्थ समिति के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा, सुमा शिरूर, साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा, द्रोणाचार्य अवाॅर्डी महासिंह राव, अलका तोमर, प्रतियोगिता निदेशक ज्ञान सिंह, प्रतियोगिता मैनेजर राजीव तोमर, अनिल मान, ग्रीको रोमन के चीफ कोच हरगोबिंद सिंह की देखरेख में ट्रायल हुए। सीईओ वुशू साहिल भी मौजूद रहे। राज्यसभा सदस्य पीटी उषा ने कहा कि अंडर-15 व अंडर-20 में चयन के लिए देशभर से पहलवान आए हैं। पहलवानों में शानदार उत्साह बना हुआ है। पीटी उषा ने कहा कि खेल कोई भी, खेल भावना जरूरी है। इसलिए सभी खिलाड़ी खेल भावना बनाए रखें। हार-जीत खेल का हिस्सा हैं। पीटी उषा ने चयन प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए साई सेंटर में खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


इन पहलवानों का हुआ चयन

अंडर-15 फ्रीस्टाइल : प्रणव (महाराष्ट्र, 38), सुजीत जाधव (महाराष्ट्र, 44), निशांत (हरियाणा, 52)

अंडर -15 ग्रीको रोमन : वरुण सोनकर (दिल्ली, 41), अभिषेक (हरियाणा, 48), साहिल (चंडीगढ़, 57)

अंडर -20 फ्रीस्टाइल : जसकरण (पंजाब, 65), जयदीप (हरियाणा, 74), रजत रुहिल (हरियाणा, 125)

अंडर -20 ग्रीको रोमन : रूपिन (हरियाणा, 55), संदीप (हरियाणा, 63), अंकित गुलिया (हरियाणा, 72), मोहित खोखर (उत्तर प्रदेश, 86)



इन श्रेणियों में आज होगा ट्रायल

अंडर-15 फ्रीस्टाइल : 41, 48 व 68 किलो

अंडर-15 ग्रीको रोमन : 38, 44, 62 और 75 किलो

अंडर-20 फ्रीस्टाइल : 61, 70, 86 और 92 किलो

अंडर-20 ग्रीको रोमन : 67, 77 और 97 किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें