सोनीपत। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा, जिला सचिव मंडल की बैठक बुधवार को शहीद भगत सिंह भवन स्थित सीटू कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता छवि ने की, जबकि संचालन सीआईटीयू की जिला सचिव सुनीता ने किया। बैठक में सीटू के परियोजना वर्कर्स के राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान को लागू करने की रणनीति बनाई गई। यूनियन ने निर्णय लिया कि जिले की आशा वर्कर्स 4 अक्तूबर को गोहाना स्थित सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद 5 अक्तूबर को सोनीपत शहर में प्रदर्शन कर सांसद के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। वहीं, न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये प्रतिमाह और पक्की नौकरी की मांग को लेकर आशा वर्कर्स 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित आंदोलन में भी भाग लेंगी। संवाद