फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आशा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा मार्च

Tue, 15 Aug 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
लघु सचिवालय में धरना स्थल पर आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कर्मचारी नेता शीलकराम मलिक। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को सातवें दिन आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी रही। न्यूनतम मानदेय 26 हजार रुपये लागू करने की मांग को लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आशा कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय स्थित धरनास्थल से छोटूराम चौक तक तिरंगा मार्च निकाला। इसका नेतृत्व यूनियन की जिला उपप्रधान अनीता, पूनम व सुमन ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

राज्य महासचिव सुनीता के अलावा किसान सभा के वरिष्ठ नेता श्रद्धानंद सोलंकी व सर्व कर्मचारी संघ के नेता शीलकराम मलिक भी शामिल हुए। सचिव पूनम व सीटू नेता आनंद शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जनहित का हवाला देकर आशा कार्यकर्ताओं को बिना मानदेय दिए ऑनलाइन काम करने के लिए बाधित कर रहा है। दूसरी तरफ सरकार 17 साल से स्वास्थ्य विभाग में उनके स्वास्थ्य की गारंटी की मांग तक पूरी नहीं कर पाई है। तीन वर्ष से आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर बार-बार स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों और सरकार को पत्र लिख रही है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान किए बिना आशा कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सुनीता, आशा, सोनिया, सुमन, बबली, अमिता, संतोष, गीता सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें