फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर दिया धरना, मानदेय बढ़ाने की मांग

Sat, 08 Feb 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21- सोनीपत के लघु सचिवालय के सामने धरनास्थल पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
विज्ञापन
सोनीपत। आशा वर्कर यूनियन के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के सामने धरना देकर रोष जताया। आशा वर्कर यूनियन की राज्य महासचिव सुनीता ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के नाम एसडीएम सुभाष चंद्र को ज्ञापन देकर उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।राज्य महासचिव सुनीता ने कहा कि 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने विभिन्न प्रदेशों की 250 आशा कार्यकर्ताओं विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। केंद्र सरकार ने भी माना है कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी आशा कार्यकर्ता ने फील्ड में उतरकर काम किया है। इसके बावजूद 12 साल से आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। अगस्त 2024 में भी आशा वर्कर यूनियन के आह्वान पर जिला की 1267 कार्यकर्ता ने हड़ताल कर अपनी मांगों को उठाया था। आशा कार्यकर्ता की जाे मांगे हैं, सरकार को उन पर जल्द फैसला लेना चाहिए। राज्य महासचिव सुनीता ने कहा कि उनकी राज्य सरकार से भी मांग है कि जरूरतों के अनुसार आशा कार्यकर्ता के मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। 26 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय किया जाए। उन्हें पक्का कर्मचारी बनाने के लिए पाॅलिसी तैयार की जाए। हड़ताल के दौरान काटा गया 73 दिन का मानदेय उन्हें दिया जाए। उनके मानदेय में प्रोत्साहन राशि को महंगाई भत्ते के साथ जोड़ा जाए। ईएसआई, पीएफ व सेवानिवृत्त लाभ सहित सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अनुभव व योग्यता के आधार पर उनकी पदोन्नति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें