फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

Fri, 23 May 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20: सोनीपत सिविल सर्जन कार्यालय में मांगों को लेकर विरोध जताती आशा कार्यकर्ता। स्रोत: यूनि
विज्ञापन
सोनीपत। आशा कार्यकर्ताओं की बैठक वीरवार को सिविल सर्जन कार्यालय में हुई। इसमें आशा कार्यकर्ताओं के पीएचसी बदलने को लेकर चर्चा हुई। इस पर आशा कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन को बताया कि सब सेंटर बदलने से उन्हें परेशानी होती है। आशा वर्कर्स यूनियन की प्रधान छवि ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को भी दूसरी जगह जाने में असुविधा होती है। सब सेंटर बहालगढ़ पीएचसी खेवड़ा में लगता है। अब उन्हें पीएचसी जाखौली में जाना पड़ रहा है। बहालगढ़ सब सेंटर से पीएचसी खेवड़ा की दूरी मात्र 3 किलोमीटर है। जाखौली पीएचसी की दूरी 10 किलोमीटर पड़ती है। लंबी दूरी तय करके गर्भवती महिलाओं को लेकर जाना सुविधाजनक नहीं है। उन्होंने मानदेय को लेकर भी बात की। बैठक के दौरान समस्याओं का समाधान न होने पर आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने अधिकारियों से अपील करते हैं कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें