फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आशा कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक के आवास के बाहर डाला पड़ाव

Thu, 19 Oct 2023 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सेक्टर-15 में विधायक आवास के बाहर 24 घंटे के धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। आशा कार्यकर्ता मांगों को लेकर 8 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आशा वर्कर यूनियन के आह्वान पर जिले की 1267 कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। आशा कार्यकर्ता बुधवार को नागरिक अस्पताल में एकत्रित हुईं। वहां से जुलूस निकालती हुईं सेक्टर-15 में पहुंचीं, जहां उन्होंने राई से भाजपा विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास पर पड़ाव डाला। कार्यकर्ता विधायक आवास के बाहर 24 घंटे तक डटी रहेंगी। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
यूनियन की जिला प्रधान अनीता ने कहा कि सरकार ने पांच वर्ष से आशा कार्यकर्ता के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। कोरोना महामारी के समय आशा कार्यकर्ताओं ने फ्रंटलाइन के रूप में काम किया। उसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी मांगों का समाधान करने के बजाय उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सह सचिव छवि ने बताया कि सरकार की ओर से उन पर बढ़ाए गए दबाव की वजह से आंदोलन किया जा रहा है। सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनके मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। 26 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय किया जाए, उसमें प्रोत्साहन राशि को महंगाई भत्ते के साथ जोड़ा जाए। उन्हें पक्का कर्मचारी बनाया जाए। ईएसआई, पीएफ और सेवानिवृत्त लाभ समेत सामाजिक सुरक्षा लाभ दिए जाए। अनुभव और योग्यता के आधार पर उनकी पदोन्नति की जाए समेत अन्य मांगों को पूरा किया जाए। इस दौरान किसान सभा के वरिष्ठ नेता कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी, सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, पूनम के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें