खरखौदा। आशा वर्कर्स यूनियन की जनरल बाॅडी की बैठक बुधवार को परशुराम पार्क में आयोजित की गई। इसमें खरखौदा सीएचसी का यूनियन सम्मेलन किया गया। इसमें पीएचसी फरमाणा, सिसाना और खरखौदा पीएचसी कमेटी की पदाधिकारी शामिल हुईं। इस दौरान 13 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रेखा खरखौदा को प्रधान, प्रमिला फरमाना को सचिव और सरोज सिसाना को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा कमलेश, ललिता, पूनम, रेखा, सोनिया, मीणा, सरोज और सुनीता को भी कमेटी में शामिल किया गया। इस दौरान जिला कमेटी सदस्य सुमन और यूनियन की राज्य महासचिव सुनीता भी उपस्थित रहीं।