फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लोक कला उत्सव में पांच राज्यों के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Tue, 06 Feb 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में शुरू हुए लोक कला उत्सव के दौरान भंगड़ा करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
गोहाना(सोनीपन)। संस्कृति मंत्रालय, उत्तर क्षेत्र संस्कृति केंद्र पटियाला, हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को तीन दिवसीय लोक कला उत्सव मंगलवार को शुरुआत की गई। गोहाना में निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने शिरकत की। कार्यक्रम में पांच राज्यों की प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। जिसमें जम्मू कश्मीर का डोगरी, उत्तराखंड का छपेली, मध्य प्रदेश का बधाई, पंजाब का भंगड़ा और हरियाणा कला परिषद की तरफ से श्रीराम स्तुति, नटराज नृत्य विद्यालय की प्रस्तुति रही। इस दौरान संयोजन दिनेश घरौंडा, सुधीर दिलावर, शुभम पांचाल, सोमनाथ, आशु, दीपक कश्यप, गौतम बेदी, श्वेता, रमा का रहा। इससे पहले विशिष्ट अतिथि हरीश कर्नाटक, रामकुमार मित्तल, महासिंह पूनिया, डॉ. ललिता, सीमा श्योराण रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज जाले ने की। इस दौरान कार्यक्रम में राकेश गंगाना, कुलदीप चहल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें