फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिव मंदिर में पहुंचे कलाकार व राजनेता

Mon, 04 Aug 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत के ​सेक्टर-27 ​स्थित शिव मंदिर में भंडारे में पहुंचे हरियाणवी कलाकार विकास शर्म
विज्ञापन
सोनीपत। सावन में रविवार को सेक्टर-27 स्थित शिव मंदिर में भंडारा लगाया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं और साधु-संतों की उपस्थिति में आयोजित इस भंडारे में भक्ति, सेवा और हरियाणवी संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भंडारे में पूर्व सांसद रमेश कौशिक, धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, वीरेंद्र कौशिक, तरुण देवदास, गौ भक्त कालू व नीरज आत्रेय सहित अन्य शामिल हुए। हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा, विकास शर्मा और दीपक जुलाना ने भजनों व रागनियों से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। आयोजक मोनू राठधना की ओर से 11 हजार पक्षियों के लिए रैन बसेरे वितरित किए गए। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता दिनेश अत्री ने इस आयोजन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें