फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृत्रिम बारिश से फसलों को नुकसान : कोहाड़

Thu, 30 Oct 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20: कृत्रिम बारिश पर अपनी बात रखते किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
खरखौदा। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को खत्म करने के लिए कृत्रिम बारिश की तैयारियों के बीच किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने देश के नीति निर्माताओं को इस पर विचार करने की मांग की है। उनका कहना है कि हर वर्ग को ध्यान में रखकर कोई निर्णय लिया जाना चाहिए। अगर इस समय बारिश होती है तो बेशक प्रदूषण खत्म हो जाएगा लेकिन उस खेती को भी तो नुकसान होगा जिसके माध्यम से किसान देश की जनता का पेट भरने का काम करता है। अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा यह समय गेहूं और सरसों की बुआई का है। अगर बारिश हुई जिन खेतों में बुआई हो चुकी है वह प्रभावित हो जाएगी। अगर बारिश ज्यादा होगी तो जलभराव से बुआई नहीं हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें