फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धान के साथ तेज हुई कपास की आवक, 1700 क्विंटल पहुंची

Sat, 19 Oct 2024 05:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में धान के साथ कपास की आवक तेज हो गई है। अब तक 1700 क्विंटल कपास की आवक हो चुकी है। किसानों को कपास का भाव 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। धान व कपास की आवक तेज होने से शहर में जाम के हालात बन रहे हैं।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में 1509 किस्म के धान के साथ कपास की आवक तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि अब कपास की आवक में और तेजी होने की उम्मीद है। आढ़तियों की तरफ से इसको लेकर तैयारी की गई है। वहीं रोजाना 40 हजार क्विंटल से अधिक धान की आवक हो रही है। धान की आवक तेज होने से शहर में भी जाम की स्थिति बन रही है।
किसान अपने ट्रैक्टरों पर दो से तीन ट्राॅलियां में फसल लेकर पहुंच रहे हैं। सोनीपत रोड की तरफ से आने वाले किसान फव्वारा चौक से होते हुए शहर के बीचों-बीच होकर जींद रोड पर नई अनाज मंडी में पहुंचते हैं। इस दौरान शहर में भी जाम लग रहा है।
विज्ञापन

वर्जन



नई अनाज मंडी में धान व कपास की आवक तेज हो रही है। किसानों के समय पर गेट पास जारी किए जा रहे हैं। किसानों के लिए मंडी में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।-सुरेश, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें