फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 858 ग्राम चुरा पोस्त सहित गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। क्राइम यूनिट गन्नौर की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी करने के आरोपी को चुरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ विक्की गांव मलिकपुर का रहने वाला है। एसीपी गोरखपाल राणा ने बताया कि 17 मार्च को क्राइम यूनिट गन्नौर की टीम ने गुप्त सूचना पर जीटी रोड के सर्विस लेन पर शौकी वैष्णो ढाबा के पास विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया था। आरोपी के बैग से 858 ग्राम चुरा पोस्त बरामद हुआ था। जिसके बाद बड़ी थाना में मुकदमा दर्ज किया था। विकास ने पूछताछ में बताया कि उसने यह चुरा पोस्त चितौड़गढ़ राजस्थान से शंकर नामक व्यक्ति से तीन हजार रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें