फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों समेत 10 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस टीम लगातार मुकदमे दर्ज कर रही है। पुलिस ने लॉकडाउन में बिना कारण बाहर घूम रहे 10 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो युवकों को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। वह लॉकडाउन में आपराधिक वारदात करने की फिराक में घूम रहे है। भदाना गांव के पास से अवैध शस्त्र निरोधक टीम ने गांव भदाना के सतपाल उर्फ संजय को अवैध पिस्तौल समेत दबोचा है। वहीं गन्नौर पुलिस ने खुबडू के मेहरबान को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। डीएसपी डा.रवींद्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन की पालना को लेकर पुलिस को रात को भी लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए है। जिसके चलते लॉकडाउन तोडऩे वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें